हल्द्वानी: प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गौलापार बाईपास रोड पर स्थित रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई रेस्टोरेंट्स में संदिग्ध गतिविधियों एवं महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए की गई।
निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, लाइसेंस, बिल बुक, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड की जांच की गई।
“रॉयल रेस्टोरेंट” नामक प्रतिष्ठान में बिना अनुमति और पंजीकरण के गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था, जिसमें न तो आगंतुकों का रजिस्टर था और न ही बिलिंग की कोई व्यवस्था। ऐसी स्थिति में “रॉयल रेस्टोरेंट” के गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध संचालन पर रोक लगाई जा सके।
साथ ही “रॉयल रेस्टोरेंट” को नोटिस जारी किया जा रहा है, जिसमें उनसे रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस संचालन से संबंधित सभी वैधानिक दस्तावेज, पंजीकरण, कर भुगतान, बिल बुक, तथा आगंतुकों का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त दो अन्य रेस्टोरेंट्स से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
कुछ प्रतिष्ठानों में रजिस्ट्रेशन, बिल बुक और पहचान पत्रों का रिकॉर्ड नहीं पाया गया।
पुलिस विभाग द्वारा इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं से जुड़ी प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ।
इस निरीक्षण में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त, गोपाल चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट, राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार, हल्द्वानी व पुलिस टीम शामिल रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, और कानून व्यवस्था बनी रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के हुवे तबादले
देहरादून : इनको बनाया गया पंतनगर विश्वविद्यालय का कुलपति
नैनीताल :(दुखद) मैक्स गिरी खाई में, दो की मौत, चार घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) तूफान, ओलावृष्टि के अलर्ट जारी
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से की ये बड़ी मांग
उत्तराखंड: पत्नी की याद में बुजुर्ग ने बनाया मंदिर, हर दिन करते हैं पूजा
उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, गर्मी के बीच केंद्र से मांगी मदद
उत्तराखंड: 77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश का अलर्ट 
