उत्तराखंड: यहां चार्जिंग पर लगी स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, आग से घर का सामान हुआ राख

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: चार्जिंग पर लगी स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, आग से घर का सामान हुआ राख।

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर वार्ड दो स्थित टिनशेड में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। धमाके से धधकी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से लगभग तीन लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वार्ड दो मोतीपुर निवासी शांति मंडल सिडकुल में मजदूर है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ टिनशेड के घर में रहती है। बुधवार की रात को सभी खाना खाने के बाद ई-स्कूटी को बरामदे में चार्ज पर लगाकर सो गए। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे धमाके के साथ स्कूटी की बैटरी फट गई और घर में आग लग गई। अफरा तफरी में घर के सदस्य बाहर की तरफ भागे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के लक्ष्य के साथ तैयार हो रही महायोजना

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, फ्रीज, पंखा, टीवी, फर्नीचर आदि सारा सामान जल कर रख हो चुका था। सुबह सूचना पर पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत

श्रीमद् भागवत गीता पर नहीं आई आंच

ई-स्कूटी की बैटरी फटने से जहां शांति के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं कमरे में बने मंदिर में रखी श्रीमद्भागवत गीता और देवी-देवताओं की तस्वीरों पर आंच तक नहीं आई

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें