हल्द्वानी :(बड़ी खबर) दायित्वधारी शंकर कोरंगा ने CM से की मुलाकात, इन विषयों पर की चर्चा
हल्द्वानी : नवनियुक्त दायित्व धारी शंकर कोरंगा ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्होंने राज्य में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और स्वरोजगार के लिए संचालित ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण सहित जलागम विभाग से संबंधित कई मसलों पर गहनता से चर्चा की। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्व का बंटवारा किया है। जिसमें युवा भाजपा नेता शंकर कोरंगा को राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। CM से मुलाकात के बाद शंकर कोरंगा ने बताया कि प्रदेश का चौमुखी विकास कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्होंने जलागम क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है।
इससे पहले राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद बर्धन से भी मुलाक़ात की। उन्होंने राज्य में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और स्वरोजगार के लिए संचालित ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण योजना पर चर्चा की। चर्चा के दौरान कोरंगा ने मुख्य सचिव को बताया कि जलागम विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व जनहितैषी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि जल संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित कर प्रदेश के हर गांव में पेयजल स्रोतों का संरक्षण हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी बने ‘धुरंधर’, चार साल में उत्तराखंड विकास की मिसाल की पेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी 

