बरेली- इज्जतनगर मंडल पर गाड़ी सं. 12091/12092 नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15035/15036 काठगोदाम-दिल्ली उत्तरांचल सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस, 12209/12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीबरथ एक्सप्रेस गाड़ियों में रेलवे के चल टिकट परीक्षकों को हैण्ड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) उपलब्ध करा दिये गये है।
इज्जतनगर मंडल पर उपलब्ध हुए 29 हैण्ड हेल्ड टर्मिनल सुविधा का विस्तार निकट भविष्य में अन्य ट्रेनों भी किया जाएगा। अब चल टिकट परीक्षक चार्ट के स्थान पर हैण्ड हेल्ड टर्मिनल लेकर चलेंगे।

रेलयात्रियों को हैण्ड हेल्ड टर्मिनल से बहुत प्रकार से लाभ है, चल टिकट परीक्षक यात्रियों के नाँट टर्नअप होने पर जैसे ही खाली बर्थ हैण्ड हेल्ड टर्मिनल में फीड करेंगे, आरएसी के बर्थ आँटोमेटिक कन्फर्म हो जाएगे। टिकट कन्फर्म हो जाने की सूचना यात्रियों के मोबाइल पर पहुँच जाएगी। आरएसी क्लीयर होने के बाद बर्थ खाली होने पर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों का टिकट भी कन्फर्म हो जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को समय रहते बर्थ की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
