हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कृष्णा स्टोन पर छापा, नियम तार तार, क्रेशर में विशालकाय गड्ढा देख अधिकारी हैरान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के नारायणपुर में स्थित कृष्णा स्टोन क्रेशर में विशालकाय गड्ढा खोदकर अवैध रूप से आरबीएम निकाले जाने और आबादी क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने की ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए क्रेशर परिसर में छापेमारी कर क्रेशर परिसर में खोदे गए गड्ढे की पैमाइश की और गड्ढा खोदने से संबंधित अनुमति एवं अभिलेख मांगे। क्रेशर संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। पूर्व में गड्ढे से संबंधित जुर्माना लगाए जाने के बावजूद वर्तमान खुदाई से जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी का दो दिवसीय दौरा, तैयारियां तेज, कल इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग


इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृष्णा स्टोन क्रेशर को तीन दिनों के भीतर अभिलेख प्रस्तुत करने तक सीज कर दिया और उसके संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी। इसके साथ ही आबादी क्षेत्र में क्रेशर द्वारा बिना मानकों के ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले की भी जांच शुरू कर दी गई है।
जिला खनन अधिकारी ताजवर सिंह नेगी ने बताया कि यदि गड्ढे से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियमानुसार जुर्माने और अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र और राजस्व निरीक्षक आरिफ हुसैन सहित दोनों विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) चीफ सेकेट्री की अधिकारियों को दो टूक, राजस्व वाद और 143 के मामले में तेजी लाये

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें