महापौर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम गजराज बिष्ट की अगुवाई, जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशन एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में 08 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक 9 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, नालियों, सड़क किनारे के क्षेत्रों, खाली प्लॉटों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) की विशेष सफाई की गई। अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
9 दिवसीय अभियान के दौरान कुल लगभग 9.35 टन कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर हटाया गया, जिसमें लगभग 8.05 टन गीला कचरा, 1.15 टन प्लास्टिक अपशिष्ट तथा 0.15 टन मिश्रित सूखा कचरा शामिल रहा।
अभियान के दौरान प्रमुख कचरा संवेदनशील स्थल (GVP) की सफाई की गई। विशेष स्वच्छता अभियान में NCC, एम.बी.पी.जी. कॉलेज के कैडेट्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। भारतीय सेना, तिकोनिया, हल्द्वानी के जवानों ने भी अभियान में सहयोग किया।
अभियान में पार्षदगणों ने भी सक्रिय सहभागिता की।अभियान में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, बैणी सेना, नगर निगम के स्वयं सहायता समूह (SHG), Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO, भारतीय सेना, NCC एम.बी.पी.जी. कॉलेज, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने सहयोग किया।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. एस. टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, बैणी सेना के परियोजना प्रबंधक मनोज नेगी, एसबीएम टीम के श्री मनीष पांडेय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान के सफल संचालन एवं निगरानी में सक्रिय रहे।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों में स्थायी स्वच्छता व्यवहार विकसित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर अलग रखें, खुले में कचरा न डालें तथा सार्वजनिक स्थलों एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण में सहयोग करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे
उत्तराखंड में महिला की गला काटकर हत्या, यहाँ फेंका शव
रामनगर में दिनदहाड़े हाईवे किनारे पहुंचा बाघ, घोड़े को दबोचा और जंगल में खींच ले गया 

