हल्द्वानी : डीएम वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में हल्द्वानी शहर में वेडिंग जोन निर्धारण के संबंध में अधिकरियों के साथ बैठक की। डीएम ने नगर आयुक्त को फड़ _ठेलों की संख्या के साथ ही वेडिंग जोन के स्थल भी चिन्हित और मार्किंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर निर्धारित वेडिंग लोकेशन में फड़ ठेलों की संख्या भी निर्धारित होगी जिससे भविष्य में निर्धारित संख्या से अधिक लगने पर संबंधित के विरुद्ध कारवाई की जा सके। वर्तमान में नगर निगम ने वेडिंग जोन के लिए आठ स्थलों को चिन्हित कर लिया है, जिसका ट्रैफिक के दृष्टिगत परीक्षण करवाया जा रहा है तथा चिन्हीकरण जारी है।
डीएम ने कहा की नगर निगम को शहर में लगने वाले फड़ों की संख्या की ऊपरी सीमा निर्धारित करनी होगी तभी शहर व्यवस्थित रहेगा। आम जन से शिकायत मिलती रहती है कि आए दिन फड़ की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि सभी को शहर में जगह उपलब्ध कराना संभव नहीं है। ऐसे में संख्या और स्थल को निर्धारित करना जरूरी है। इससे भविष्य में होने वाले क्राइम पर भी रोक लगेगी। डीएम ने कहा की साल 2022 में नगर निगम ने फड़ ठेलों का सर्वे कराया था जिसमें लगभग 1680 फड़ की संख्या निर्धारित की गई थी। फड़ एसोसिएशन की मांग है कि नगर निगम उन्हें पूर्व में हुए सर्वे की सूची दिला दे। वे अपने स्तर से भी हर फड़ लगाने वाले का फोटो और अन्य जानकारी भी उपलब्ध करा देंगे।
डीएम ने कहा की त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजार में फड़ की संख्या बढ़ जाती है। जिससे खरीदार को आवाजाही में मुश्किल और जाम लगता है। साथ ही अपराध बढ़ने की भी आशंका बनी रहती है। इससे बचाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बाजार के व्यापारियों, फड़ ठेले हितधारको के साथ बैठक करें जिससे किसी भी दुकान के आगे अनावश्यक फड़ का जमावड़ा न हो। व्यापारी इसमें सहयोग करें।
पिछले दिनों डीएम ने नगरनिगम क्षेत्र के वार्डों का निरीक्षण किया था। आम लोगों की शिकायत थी कि कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉट में अराजक तत्वों के कारण माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निजी खाली प्लॉट में भू स्वामी से चाहर दीवारी या तार बाड कराने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की अभी तक ऐसे 14 प्लॉट स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं । साथ ही नगर निगम के प्लॉट में नगर निगम को तारबाड़ के माध्यम से सुरक्षित करने को कहा जिससे भविष्य में जन समान्य सुविधा के लिए विकसित किया जा सके।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सी ओ नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर 
