हल्द्वानी– रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर को कचरा मुक्त हल्द्वानी अभियान की शुरुआत कर नगर निगम को हल्द्वानी शहर को चमकाने का एक टास्क दिया है जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है आज सोमवार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कचरा मुक्त हल्द्वानी अभियान का आगाज हो गया है। इसकी शुरुआत रेलवे स्टेशन के पास से की गई है जहां बड़ी मात्रा में कचरा मिला जिसको नगर निगम की पूरी टीम ने साफ किया है।
इसके अलावा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में कूड़ा और कचरा सफाई करने के साथ-साथ वहां रह रहे लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। कि वह अपने घर के आसपास के कूड़े और कचरे को नगर निगम द्वारा दिए गए बैग में भरकर रख दें जिसे नगर निगम साफ करेगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी शहर को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने के लिए अब नए अभियान की शुरुआत की गई है। साथ ही लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। इसके अलावा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी की अपील पर अब लगातार कचरा मुक्त अभियान को चलाया जाएगा। खासकर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास में विशेष साफ सफाई अभियान आज से शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की अपील पर हल्द्वानी शहर को साफ और सूत्र बनाने के लिए नगर निगम सहित शहर के आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वह अपने घर और आसपास के इलाके को स्वच्छ और सुंदर बनाएं जिससे कि नींद और क्लीन हल्द्वानी की छवि पूरे देश और दुनिया में पहुंचे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
