हल्द्वानी- कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आए दिन ट्रैफिक जाम और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने अब नया रूट प्लान बनाया है जिसके तहत एसपी ट्रैफिक ने हल्द्वानी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस, परिवहन अधिकारियों तथा टेंपो यूनियन के साथ बैठक करते हुए 9 निर्देश दिए हैं।
- टेंपो/ई-रिक्शा चालकों द्वारा निर्धारित किए गए रूट तथा मार्गो पर लगी पट्टी पर ही परिवहन किया जाए।
2.टेंपो यूनियन से समन्वय बनाकर एक प्रभावी प्रबंध योजना बनाई जाएगी ।
3.सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में वाहनों के लिए बनाए गए रूट प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
4.बिना परमिट तथा निर्धारित रूट में वाहन न चलाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
5.टेंपो/ई–रिक्शा की पार्किंग के लिए प्राइवेट पार्किंग के चिन्हीकरण की कार्यवाही की जाय।
- जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो तो इस संबंध में प्रशासन को जरूर अवगत कराएं।
- हल्द्वानी शहर में मार्गों पर अतिक्रमण बहुत रहता है, जिस कारण यातायात बाधित होता है। सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की वे इस प्रकार के अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाने की कार्यवाही करें।
- हल्द्वानी क्षेत्र की ठंडी सड़क पर वाहनों को अनावश्यक खड़ा किया जा रहा है। जिस कारण कई बार आपातकालीन परिस्थिति में आवागमन बाधित हो जाता है। निर्देशित किया गया है कि इन स्थानों पर मोबाइल पार्टी तथा पुलिस चीता मोबाइल को प्रभावी कर चलानी कार्यवाही की जाय।
- किसी भी सुझाव तथा शिकायत के लिए नैनीताल ट्रैफिक पुलिस के ट्रोल फ्री न०–8534902345 पर संपर्क करें।
गोष्ठी के दौरान श्रीमती विभा दीक्षित सीओ ट्रैफिक, श्रीमती रश्मि भट्ट, सहायक संभागीय अधिकारी हल्द्वानी, श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री रमेश बोरा, एसएसआई हल्द्वानी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव, भोटिया पड़ाव व हीरानगर तथा टेंपो यूनियन के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
