हल्द्वानी -(बड़ी खबर) पहाड़ के यात्रियों के लिए खबर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का समय परिवर्तित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – पर्वतीय जिलों से राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खबर है की कुमाऊं के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए संचालित ट्रेनों के संचालन में बदलाव हुआ है। यात्रियों के लिए यह काम की खबर है कि कुमाऊं से दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। काठगोदाम से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। दिल्ली के लिए पहले ये ट्रेन 3 बजकर 5 मिनट पर रवाना होती थी। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों के विभिन्न स्टेशन पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है।इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून के लिए संचालित नैनी-दून जनशताब्दी रुद्रपुर स्टेशन पर अब सुबह 06:44 पर पहुंचेगी। दिल्ली के लिए संचालित संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर सुबह 09:27 बजे, रुद्रपुर स्टेशन पर 10:01 बजे पहुंचेगी।संचालित शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम दोपहर 03:20 से चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Gates of Olympus: Mythic Thrills and Rapid Wins on the Digital Throne

पहले ये ट्रेन 3 बजकर 5 मिनट पर रवाना होती थी। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों के विभिन्न स्टेशन पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है।इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून के लिए संचालित नैनी-दून जनशताब्दी रुद्रपुर स्टेशन पर अब सुबह 06:44 पर पहुंचेगी। दिल्ली के लिए संचालित संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर सुबह 09:27 बजे, रुद्रपुर स्टेशन पर 10:01 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बधाई) चंपावत की अदिति पुनेठा ने UP पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक, बनीं पुलिस उपाधीक्षक

जबकि काठगोदाम-लखनऊ पंतनगर स्टेशन पर दोपहर 12:23, किच्छा स्टेशन पर 12:38, इज्जतनगर दिन में 02 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी के लिए संचालित ट्रेन हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 01 बजे पहुंचेगी। लालकुआं से मुरादाबाद के लिए ट्रेन नए समय शाम 04:50 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1

दिल्ली की शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदम से नए समय दोपहर 03:20 पर चलेगी। ये ट्रेन हल्द्वानी स्टेशन से 03:33 बजे, लालकुआं से शाम 04:08, रुद्रपुर से शाम 04:41 बजे रवाना होगी। कानपुर के लिए संचालित गरीब रथ रुद्रपुर स्टेशन पर शाम 07:37 बजे पहुंचेगी। काठगोदाम से संचालित बाघ एक्सप्रेस लालकुआं रात 10:39 बजे पहुंचेगी

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें