हल्द्वानी- अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में खनन विभाग की ओर से किए जा रहे औचक निरीक्षण व जांच का कार्य आज पुनः श्री एस एल पैट्रिक, निदेशक व श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म व इकाई देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र में 04 स्टोन क्रेसर, 01 स्क्रीनिंग प्लांट व 01 उपखनिज भंडारण में आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें से नैनीताल नेचुरल प्लांट, न्यू तराई स्टोन क्रेशर, गुरु नानक स्टोन क्रेशर ग्राम आनन्दपुर तहसील किच्छा के सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था एवं दशमेश ट्रेडर्स किच्छा बाइपास रोड में सीसीटीवी कैमरा संचालित अवस्था में नहीं पाया गया तथा गोला नदी से अवैध रूप में खनन कार्य कर बालू का ताजा भंडारण मौके पर पाया गया। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 प्लांटों व एक स्टॉक कुल 04 को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर राजस्व व खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।
आज खनन विभाग के स्तर से पुनः की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर श्री दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार किच्छा, खनिज मोहररिर श्री जय प्रकाश, श्री विक्रम रौतेला, सर्वेयर श्री विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई श्री राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे विगत 2 दिनों मे कुल 9 प्लांटो अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है, छापेमारी का यह सघन अभियान दिनांक 07 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
