हल्द्वानी : (बड़ी खबर) पहले दिन बनाई सड़क दूसरे दिन खोद दी.. बैठी जांच

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी देवलचौड़ चौराहे में लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले दिन रात्रि में ही बनाई गई सड़क जिसमें डामरीकरण किया गया था उसे दूसरे दिन सुबह ही पानी की लाइन बिछाने के लिए बुलडोजर से खोदे जाने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वंदना द्वारा इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त संबंध में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश देते हुए इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, पेयजल लाइन बिछाने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग से NOC ली गई थी , उसके बावजूद भी विभाग द्वारा आपसी समन्वय न करते हुए, खोदने से एक दिन पहले सड़क में डामर किया गया जिसके लिए विभाग उत्तरदाई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर
इस हिस्से में एक रात पहले किए गए कार्य का भुगतान संबंधित लापरवाह अधिकारी के वेतन से कटौती करते हुए की जाए और संबंधित को एक प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Преимущества 1хбет зеркало с быстрым откликом для игроков
यह भी पढ़ें 👉  Wie Spielt Man Plinko? Regeln, Tipps & Strategien

अधीक्षण अभियंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी और इस कार्य का भुगतान सरकारी धनराशि से नहीं किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप

जिलाधिकारी ने इस आदेश की सूचना सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव माननीय मुख्यमंत्री जी को भी संज्ञान के लिए प्रेषित की है ।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें