नैनीताल- हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में नैनीताल और चंपावत की टीमें बराबरी पर रही, दूसरे मैच में यू.एस.नगर ने पिथौरागढ़ को 3 गोल से हराया। तीसरे मैच में अल्मोड़ा ने आसान जीत दर्ज की।
हल्द्वानी के मिनी स्टडियम में खेले जा रही फुटबाल की कुमाऊं प्रीमियर लीग में आज का पहला मैच चंपावत और नैनीताल के मध्य हुआ। नैनीताल ने पहले हाफ में एक गोल किया। चंपावत के खिलाड़ी ने एक हैडर मारकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। दूसरा मुकाबला यू.एस.नगर और पिथौरागढ़ की टीमों के बीच हुआ, जिसका पहला हाफ बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में यू.एस.नगर ने तीन फील्ड गोल किये और आसान जीत दर्ज की। तीसरा मैच अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच हुआ, जिसमें अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 5 के मुकाबले एक गोल से हराया।
आयोजक मंडल के विजय बिष्ट ‘रब्बू’ और बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के स्वामी वीरू कालाकोटी ने बताया कि आज खेले गए पहले मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह पहुंची, दूसरे में एस.डी.एम.पारितोष वर्मा रहे। कल लीग के लास्ट 3 मैच खेले जाएंगे जिसमें बागेश्वर और नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ व यू.एस.नगर और चंपावत के बीच खेले जाएंगे। चंपावत के टीम ओनर नरेंद्र लड़वाल, मोहन पाल और संजय जोशी, जबकि टीम कोच किशोर पाल हैं। पिथौरागढ़ के टीम ओनर डॉ.जोगेंद्र सिंह खुराना जबकि टीम कोच राजीव कुमार हैं। यू.एस.नगर की टीम के ओनर अतुल पाल जबकि टीम कोच आनंद देव हैं और बागेश्वर टीम के ओनर गोविंद बिष्ट व सिद्ध भोज जबकि टीम कोच नरेंद्र भंडारी हैं। इस मौके पर विशाल नेगी, काशी, अमित बुडलाकोटी, जगदीश जोशी, शरद पाल, देवेंद्र बिष्ट, बीना पाठक आदि रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
