Haldwani News –लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 10 महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
(1)बिंदुखत्ता को राजश्व गाँव बनाने हेतु प्रकिया प्रारम्भ कर ग्राम स्तरीय कमेटी बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए।
(2)लालकुआं से हल्द्वानी तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य 15 मार्च से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए और तब तक प्रत्येक सप्ताह गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए।
(3) गौला नदी द्वारा बिन्दुखत्ता,सुखी नदी द्वारा गौलापार और नंधौर नदी द्वारा चोरगलिया में हो रहे भू कटाव को रोकने हेतु स्थायी तटबंध बनाने हेतु 3.50 करोड़ की धन राशि से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
(4)लालकुआं के लाइन पार क्षेत्र बंगाली कॉलोनी, बजरी कंपनी,हाथीखाना और पच्चीस एक्कड़ क्षेत्र हेतु प्रस्तावित 12.50 करोड़ की पेयजल योजना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए।
(5) बिंदुखत्ता में प्रारम्भ होने वाले विधुतीकरण हेतु विधुत विभाग द्वारा प्रस्तावित 25 करोड़ की डी पी आर को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।
(6) काठगोदाम के पास से क्षतिग्रस्त गौलापार सिंचाई नहर हेतु तैयार 6 की करोड़ की कार्य योजना से शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।
(7)गौलापार में स्वीकृत नकायल पुल और विजयपुर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।
(8)बिंदुखत्ता में प्रस्तावित मोहन नाथ गोश्वामी स्टेडियम हेतु तैयार पत्रावली जो वन मुख्यालय देहरादून में लंबित है उसके लिये समुचित प्रयास कर अविलम्भ स्वीकृति के निर्देश दिए गए।
(9)तिनपानी से हिरन बाबा मंदिर बिंदुखत्ता तक प्रस्तावित गौला नदी के किनारे निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लंबी सड़क में केंद्र सरकार की आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर स्वीकृति के निर्देश दिये गए।
(10)राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा गौरापड़ाव की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अविलम्भ कराने के निर्देश दिए गए।
जिसमें जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल , उपजिलाधिकार मनीष कुमार,प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार,राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डारेक्टर योगेंद्र शर्मा, पी डब्लू डी के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार,अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता, पेयजल निगम के अधिशाषी अभियंता नंदकिशोर,अधिशाषी अभियंता निर्माण शाखा कटारिया और S.d. o केंद्रीय तराई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान 
