Haldwani News – हल्द्वानी में पटाखा बाजार लगाने के लिए हमेशा से विवाद सामने आते रहे हैं पिछले कई सालों से हल्द्वानी शहर के रामलीला मैदान में पटाखे लगते आ रहे थे लेकिन इस बार भी शहर के बीचों बीच रामलीला मैदान में पटाखा बाजार पर रोक लगाने के बाद शुक्रवार की शाम तक शहर के चार जगहों पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति मिल गई है।
- हल्द्वानी में इन जगहों पर लगेगा पटाखा बाजार
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान को साफ कर दिया गया है अब हल्द्वानी में 4 जगहों पर पटाखे लगाने की अनुमति दी गई है जहां एमबी ग्राउंड, ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान, कठघरिया हाट बाजार व शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट पर ही नगर प्रशासन ने अनुमति दी है।
व्यापारी यहां दुकानें लगा ही रहे थे कि हाई कोर्ट ने रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें लगाने पर रोक लगा दी। इसके पीछे दलील दी गई कि रामलीला मैदान के चारों ओर घनी आबादी बसी है। ऐसे में यहां पटाखे बेचने और कोई हादसा होने पर परिणाम गंभीर हो सकते हैं। पूरे मामले में हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए रमना मैदान में पटाखे लगाने पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि रविवार को दीपावली मनाई जानी है पटाखों की दुकान लगाने के लिए पटाखे कारोबारी परेशान हो रहे थे ऐसे में अब जिला प्रशासन है पटाखे कारोबारियों को इन 4 जगहों पर पटाखे लगाने की केवल अनुमति दी। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि 4 जगहों के अलावा कहीं अन्य जगहों पर कोई भी पटाखा भेजते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
