हल्द्वानी। गौलापार में हुए मासूम हत्याकांड में पुलिस ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने पाटल से मासूम का सिर काटा और बाद में हथियार को गेहूं के ड्रम में छिपा दिया था। हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछ बाल की तो उसने ड्रम में पाटल छुपाने की स्वीकारी। मंगलवार को दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
चार अगस्त को गौलापार निवासी 10 वर्षीय मासूम की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पांच अगस्त को उसका धड़ घर के पास से बरामद हुआ था। नौ अगस्त को आरोपी निखिल जोशी की गोशाला से मासूम का सिर व हाथ बरामद कर लिया था। इसी दिन एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया था।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि सोमवार को हत्यारोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल को बरामद कर लिया।
गले पर वार करते समय गलती से कटा था हाथ
हत्यारोपी निखिल ने पुलिस के सामने यह बात कबूली है कि उनकी मंशा बच्चे का हाथ काटने की नहीं थी। जिस समय वह गला काट रहा था, उस दौरान मासूम का हाथ सिर की तरफ आ गया। गले पर लगने वाली चोट हाथ पर लग गई जिससे हाथ कट गया। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता किसी को नहीं है।
परिजनों को लेकर पहुंची पुलिस…
मंगलवार सुबह गेहूं के ड्रम में पाटल मिलने के बाद पुलिस मासूम के चाचा और चचेरे भाई को लेकर हत्यारोपी के घर पहुंची। उनके सामने ही ड्रम से पाटल निकाला गया।
सीबीआई जांच की मांग के लिए धरने पर डटा परिवार
हल्द्वानी। मासूम के पिता का कहना है कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ बुद्धपार्क में धरना शुरू किया था जो मंगलवार को
अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया। मृतक के पिता का कहना है कि हत्या में हत्यारोपी का पूरा परिवार शामिल है। पुलिस ने सिर्फ निखिल को ही हत्यारोपी बनाया है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों को बचा रही है। इसकी वजह आरोपी का अमीर और पीड़ित गरीब होना है। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
