देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार से अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को इसके लिए विशेष पूर्वानुमान जारी किया गया है। आठ जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट और पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून,
टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, कहीं कहीं पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इसके लिए रेड अलर्ट रखा गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि इन दिनों मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी में है। 13 और 14 अगस्त को बारिश का पीक रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
