- हल्द्वानी में एक मिनट में खाद्य सेम्पल की हो रही जांच, मोबाइल टेस्टिंग लैब का उठाएं फायदा
हल्द्वानी– हल्द्वानी में अब एक मिनट में आपके हर खाद्य पदार्थ की जांच हो जाएगी, क्योंकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी मोबाइल टेस्टिंग लैब की सुविधा लोगों को प्रदान करनी शुरू कर दी है। हल्द्वानी के मंगल पड़ाव में सिंधी चौराहे के पास लगी खाद्य विभाग की मोबाइल टेस्टिंग लैब 1 मिनट में हर खाद्य पदार्थ की जांच कर रही है त्योहारों के मध्य नजर मिठाई हो या फिर अन्य खाद्य पदार्थ 1 मिनट के अंदर खाद्य पदार्थों की प्राइमरी टेस्टिंग हो रही है खाद्य सुरक्षा विभाग ने कालाढूंगी रामनगर और हल्द्वानी में पिछले तीन दिनों में 150 से अधिक सैंपल चेक किए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि यह मोबाइल टेस्टिंग लैब आम उपभोक्ताओं के लिए भी खुली है। लोग चाहे मिठाई का सैंपल कराए या फिर अपने घर के दूध, दही, घी आदि का सैंपल तत्काल 1 मिनट में चेक कर सकते हैं एक सैंपल जांच की फीस केवल ₹50 रखी गई है जो की 1 मिनट में आपको यह जानकारी दे देगी कि आपका खरीदा हुआ खाद्य पदार्थ कितना शुद्ध है जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार वर्तमान में उत्तराखंड के पास अब तीन मोबाइल टेस्टिंग लब उपलब्ध हो गई है पिछले तीन दिनों से नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग मोबाइल टेस्टिंग लैब ले जाकर मौके पर टेस्टिंग कर रहा है मंगलवार को पहले सैंपल एक मिठाई की दुकान का आया जिसमें मिठाई के डब्बे से रसगुल्ला और बर्फी की टेस्टिंग की गई जिसमें बर्फी मिठाई ठीक पाई गई जबकि रसगुल्ला में मिलावट दिखाई दी।
मोबाइल लैब में मौजूद जूनियर एनालिस्ट ने बताया कि अधिकांश खाद्य पदार्थ की प्राइमरी टेस्टिंग 1 मिनट में हो जाती है अगर किसी गंभीर मिलावट का अंदेशा होता है तो उसका सेंपल लेकर रुद्रपुर स्थित बड़ी लैब में भेजा जाता है और यदि मिलावट पाई गई तो संबंधित दुकानदार या उत्पाद बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस 
