हल्द्वानी : आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत को पिछले जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा रामनगर में उनके साथ हुए निजी भूमि सहित सरकारी भूमि अनुबंध मामले की शिकायत की गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सभी पक्षों को बुलाकर शिकायतकर्ता के 34 लख रुपए वापस करवाए गए।
आयुक्त की जनसुनवाई में शिकायतकर्ता-अब्दुल मुस्तफा पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी मोहल्ला खताडी, रामनगर को अरूण कुमार मासीवाल, जगदीश कुमार मासीवाल, योगेश मासीवाल, नरेन्द्र मासीवाल, निवासी उदयपुरी चौपड़ा तहसील रामनगर के द्वारा ग्राम उदयपुरी चौपड़ा, तहसील रामनगर जिला नैनीताल में भूमि के साथ ही सरकारी भूमि भी अनुबन्ध कर शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा को रू0 34 लाख में बेची गयी। उसके उपरान्त शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा आयुक्त , कुमाऊं मण्डल, नैनीताल के समक्ष शिकायत लेकर उपस्थित हुए। जहां आयुक्त महोदय द्वारा सम्बन्धित पक्षों को कार्यालय में बुलवाकर शिकायतकर्ता के रू0 34 लाख रुपए बैंक खाते के माध्यम से वापिस कराये गये। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान हो गया है तथा शिकायतकर्ता संतुष्ट है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
CM धामी की पहल ने पकड़ी रफ्तार, 35 हजार छात्रों ने भेजे निबंध; अब 140 का होगा चयन
उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे
उत्तराखंड में महिला की गला काटकर हत्या, यहाँ फेंका शव
रामनगर में दिनदहाड़े हाईवे किनारे पहुंचा बाघ, घोड़े को दबोचा और जंगल में खींच ले गया
उत्तराखंड: नदी का जलस्तर बढ़ते ही जंगल में फंसे 6 छात्र, 6 KM पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम
चमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन; परिसर में घुसा मलबा
उत्तराखंड : 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार 


