हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड के जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। पास में स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक पूरा स्टोर जलकर खाक हो चुका था। आग बुझाने के दौरान अंदर सो रहे दो कर्मचारियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत जलने और दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र, जो मूल रूप से सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के रहने वाले थे, तथा पंचायतघर क्षेत्र निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया।
अग्निकांड में स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी और परिसर में खड़ा एक टेंपो भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के समय स्टोर बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर मौजूद थे।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके पर भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दो कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 
