नैनीताल। जनसुनवाई में उठाए गए एक भूमि विवाद के मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की पहल से एक पीड़ित व्यक्ति को उसके 15 लाख 50 हजार रुपये वापस मिल गए।
हल्द्वानी निवासी संजय जनोटी ने भीमताल क्षेत्र के ढूंगसील गांव की एक भूमि खरीदने के लिए पुष्पा पांडे के साथ अनुबंध किया था। भूमि खरीद के लिए संजय ने गूगल पे के माध्यम से 15.50 लाख रुपये की राशि पुष्पा पांडे के खाते में भेजी थी।
बाद में भूमि की रजिस्ट्री के समय रास्ते को लेकर विवाद सामने आ गया। इसके बाद संजय जनोटी ने अपनी जमा की गई राशि वापस मांगी…लेकिन धनराशि वापस नहीं मिली। मामला जनसुनवाई में पहुंचने पर दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया।
आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते के बाद पुष्पा पांडे ने बैंक के माध्यम से पूरी 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि संजय जनोटी के खाते में वापस जमा कर दी।
धनराशि वापस मिलने पर संजय जनोटी ने आयुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त किया और जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
