हल्द्वानी– केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के प्रयासों से आगामी 29 मई सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प (Quess Corp) द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों के चयन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने युवाओं से इस भर्ती मेले में पहुंचकर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने की अपील की है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि आगामी 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्य धारक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष की होगी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों को रोजगार इस रोजगार मेले के माध्यम से दिया जाएगा भारत की प्रसिद्ध कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा युवाओं के साक्षात्कार कर उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
