- हल्द्वानी मेयर ने पांचवें साल की प्रेस वार्ता, कूड़ा निस्तारण, गड्ढा मुक्त शहर के लिए कहा
हल्द्वानी– हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए नगर निगम के मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने अपने 5 सालों के कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा। इस दौरान डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अवस्थाना विकास के लिए 2200 करोड रुपए दिए गए।
जिनमें से 1300 करोड़ के टेंडर निकल चुके हैं और कार्य गतिमान है। जल्द ही शहर और स्वच्छ दिखाई देगा उन्होंने बताया कि शहर के कूड़े को निस्तारित करने के लिए एनटीपीसी के साथ एक कोलैबोरेशन किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साइन किया जाएगा, लगभग 200 करोड रुपए से हल्द्वानी शहर के कूड़े का स्थाई निदान किया जाएगा इसके अलावा आवारा जानवरों के लिए भी नगर निगम द्वारा एबीसी केंद्र की स्थापना किए जाने के साथ ही आवारा गोवंश को जल्द गौशालाओं में भेजने का कार्य भी किया जाने वाला है। इसके अलावा नगर निगम की आंतरिक सड़के जल्द गड्ढा मुक्त होगी इसके लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
