हल्द्वानी – जिलाधिकारी वंदना सिह ने जनपद में हेलीपैड परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा वीडियो क्राफेंसिंग के माध्यम से करते हुए उपजिलाधिकारियोें के साथ ही लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारिंयो को निर्देश दिये कि हैलीपैड हेतु उन स्थानों का चयन करें, जहां पर्यटन स्थल हो, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी वही पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड का मास्टर प्लान बनाते समय भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए योजना बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि हैलीपैड योजना केन्द्र सरकार की योजना है केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना हेतु समयसीमा निर्धारित की गई है। यथासंभव हैलीपेड हेतु वन भूमि का चयन ना किया जाए जिससे वनभूमि हस्तांतरण और आपत्तियों के निस्तारण हेतु काफी समय व्यतीत होता है और योजना समयसीमा मंे पूर्ण नहीं हो पाती है।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नौकुचियाताल व मुक्तेश्वर में हैलीपैड हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने शीघ्र स्टीमेट बनाकर कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्हांेने नारायण नगर, सडिं़याताल, हनुमानगढी, कैचीधाम तथा स्नोव्यू का अधिशसी लोनिवि, सिचाई एवं सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को संयुक्त स्थलीय सर्वे कर शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
कैंची धाम मन्दिर में हैलीपैड के निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद का मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है, मन्दिर के आसपास हैलीपैड के निर्माण के लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोनिवि को स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कैंची धाम मंे हैलीपैड बनने से पर्यटकों को आवागमन में सुगमता मिलेगी वही जाम से भी निजात मिलेगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। रामनगर हैलीपैड निर्माण हेतु उन्होंने वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा जिन क्षेत्रों में हैलीपैड निर्माण होना है सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर केन्द्र सरकार की योजना को समयसीमा के भीतर प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा अगले सप्ताह हैलीपैड के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान के साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई, लोनिवि व आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
