Haldwani News- जिलाधिकारी वंदना द्वारा गुरूवार की सायं बनभूलपूरा क्षेत्र के लाईन न-17, नई बस्ती, गांधीनगर, बनभूलपुरा थाना तथा मलिक के बगीचे के क्षेत्र का जायजा लिया और प्रशासन द्वारा आमजनता को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश।
जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र की आम जनता को प्रशासन द्वारा दी जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे मे लोगों से वार्ता की गई लोगों द्वारा बताया गया कि जरूरी सामग्री सब्जियां, राशन,दूध व मेडिकल सेवा प्रशासन द्वारा नियमित उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के जो लोग बीमार है उन्हें एम्बुलैंस के द्वारा चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा जा रहा है। उन्हांने कहा प्रभावितों को हर सम्भव मदद प्रशासन द्वारा दी जायेगी।
क्षेत्र में पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है साथ ही जिन लोगों को मेडिकल आदि सुविधा के लिए क्षेत्र में ही सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को परेशानी ना हो सभी व्यवस्थायें क्षेत्र में ही सुनिश्चित की गई हैं।
जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा कार्मियों से भी चर्चा की गई। उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि प्रभावित लोगों को तत्परता व जिम्मेदारी के साथ आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जाए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बनभुलपूरा थाने के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि थाने के भवन के मरम्मत का कार्य में तेजी लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचासिंह, एबी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 
