हल्द्वानी– जनपद की आपदा से क्षतिग्रस्त सडक मार्गों हेतु दैवी आपदा मद से 2 करोड 15 लाख 85 हजार की धनराशि लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई को आवंटित- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर-कालाढूगी-हल्द्वानी-काठगोदाम- चोरगलिया- सितारगंज – बिजटी क्षतिग्रस्त मार्ग पटरी के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 67 लाख 24 हजार की धनराशि दैवीय आपदा मद से स्वीकृत की।
इसके साथ ही उन्होंने पदमपुरी-बबियाड मोटर मार्ग में क्षतिग्र्रस्त ब्रेस्टवॉल/दीवारों के निर्माण हेतु 18 लाख 94 हजार तथा रानीबाग- भीमताल-खुटानी-पदमपुरी-पहाडपानी-मोतियापाथर मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत एवं पुननिर्माण कार्य हेतु 23 लाख 25 हजार, मोरनौला- नाई-देवली-पतलोट-ल्वाड-डोवा मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त दवारों का पुननिर्माण कार्य हेतु 38 लाख 71 हजार, छीडाखान-अमजड मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त सतह के सुधारीकरण का कार्य हेतु 32 लाख 50 हजार एवं रामनगर-भण्डारपानी-अमगढी-बोहराकोट-ओखलकांडा-तल्लीसेठी -बेेतालघाट-रतौडा-भुजान-शियालकोट-जैना रीची में पेंच मरम्मत कार्य हेतु 24 लाख 94 हजार तथा भण्डारपानी पाटकोट से ओखलढूंगा क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग हेतु 10 लाख 27 हजार की धनराशि लोनिवि हल्द्वानी, भवाली नैनीताल के साथ ही पीएमजीएसवाई हल्द्वानी को स्वीकृत की है।

जिलाधिकारी ने लोनिवि हल्द्वानी, भवाली, नैनीताल तथा पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये जिन मार्गो हेतु देवीय आपदा मद से धनराशि स्वीकृत की गई है शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाए तथा कार्यों में समबद्वता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कार्यों में कोताही होने पर सम्बन्धित अधिशासी अभियंता के साथ ही अनुश्रवण हेतु उत्तरदायी जेई के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
