- अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायज़ा
- एफआरआई देहरादून पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून – अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 8 – 9 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, शहर में रुट डाइवर्ट प्लान समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। एसीएस ने कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न पंडालों, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं दुनिया से बड़ी तादाद में निवेशक उत्तराखंड आ रहे हैं, इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों के सामने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की भी झलक दिखे इसके लिए विशेष इंतज़ाम किए जाये।
अपर मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ।
इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव विनोद सुमन, सचिव विनय शंकर पांडे, एडीजी ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,जिला अधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 

