हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया
दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।
जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।
अति आवश्यक सूचना
मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद नैनीताल द्वारा दूरभाष पर दिए गए निर्देश के क्रम में विकास खंड ,हल्द्वानी के समस्त प्रकार के विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित ( राज0, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कल दिनांक 9 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे ।समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
हरेंद्र कुमार मिश्र
खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
