हल्द्वानी– मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 24-08-2023 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किंग में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई / कार्यो के भुगतान के एवज में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा 1,00,000/- रूपया (एक लाख रूपया) की रिश्वत की मांग की जा रही है । शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया । शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया । ट्रैप टीम द्वारा रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा, कानि0 नवीन कुमार एवं कानि0 गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
