हल्द्वानी : शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5-6 साल से ये कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति नियमानुसार ली जानी है। शिकायतकर्ता द्वारा 26 आम के पेड़ों की अनुमति के लिए आवेदन किया था, अभी अनुमति के कागज उद्यान विभाग के पास पहुँच गये हैं, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है। बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 09-04-2026 को उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र श्री बची राम पाण्डे नि0 शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आई0टी0आई0 हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) 12000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी
उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते
उत्तराखंड: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीनने का आरोप
उत्तराखंड: आईजी की मां पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड : तीरंदाजी कोच पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज 

