हल्द्वानी – नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर किया अलर्ट जारी
- मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 1 मार्च शुक्रवार को जारी पूर्वनुमान के अनुसार जनपद में 2 मार्च शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के संभावना को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी नैनीताल फिंचाराम चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत लहर के साथ साथ पाले की संभावना है । इसके अलावा आतिवृष्टि/ओलावृष्टि/हिमपात से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने तथा संवेदनशील नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया जनपद में हिमपात/ओलावृष्टि, पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खण्डों द्वारा हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों/स्थानों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही समस्त जिला/परगना/विकासखंड एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे। अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालु(ON) रखेंगे तथा प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
टोल फ्री नंबर- 1077
नम्बर — 05942-231178/231179
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
