Haldwani News- उत्तराखंड की नेता विपक्ष दिवंगत इंदिरा ह्रदयेश( indira hardyesh) को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) दिल्ली से सीधे हल्द्वानी पहुंचे यहां इंदिरा हृदयेश के आवास पर मुख्यमंत्री रावत ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक राजनीति में अहम योगदान देने वाली नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है सरकार उनके कामों को आगे बढ़ाएगी उत्तराखंड में ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित सभी पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद हैं आवास में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर को स्वराज आश्रम में लाया जाएगा जहां आमजन के लिए उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और 12:00 बजे रानी बाग स्थित चित्र शीला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
