हल्द्वानी – हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बिजली की कटौती और पेयजल किल्लत सहित कैंची धाम में लगने वाले मेले के संबंध में तैयारी को लेकर बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को पूरी तत्परता से यातायात और पर्यटन सीजन की समस्याओं के समाधान खोजने के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के चलते विद्युत विभाग के ऊपर काफी लोड है और उनके द्वारा ऊर्जा सचिव सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए गए हैं कि ऊर्जा संकट ना हो इसके लिए त्वरित कार्य योजना पर कार्य किया जाए, साथ ही जो नए बिजली घर और सब स्टेशन बनाए जाने हैं उनके लिए भी तेजी से काम किए जाएं।
इसके अलावा आगामी 15 जून को कैंची धाम में लगने वाले मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कैंची धाम में बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं उसे हिसाब से प्रशासन को सड़कों के चौड़ीकरण और पार्किंग की व्यवस्था सहित यात्रा प्रबंधन को सकुशल संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द यात्रा प्राधिकरण भी अस्तित्व पर आएगा उससे भी काफी सहूलियत मिलेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 
