हल्द्वानी : मलेशिया के कुआलालंपुर में 8 से 17 नवंबर तक आयोजित कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड के नन्हे खिलाड़ी तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का मजबूत परिचय दिया है।
तेजस ने क्लासिकल फॉर्मेट में खेले गए 9 राउंड में 5.5 अंक अर्जित किए और अपनी स्टेंडर्ड फिडे रेटिंग में 42 पॉइंट की बढ़त दर्ज की। अंतिम मैच में हार के कारण वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा।

वहीं, कॉमनवेल्थ ब्लिट्ज इवेंट में तेजस ने अपनी बिल्ट्ज़ रेटिंग में 48 पॉइंट की बढ़त दर्ज करते हुए अंडर–8 आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
9 दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तेजस ने दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को पराजित किया, जबकि बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर के खिलाड़ियों से मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कक्षा 2 के छात्र तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं। मात्र 8 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर तेजस ने उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त 
