हल्द्वानी: हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा मंगलवार को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के कैम्प कार्यालय पहुँचीं और उन्होंने खराब आटा बेचने के मामले में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को नैनीताल रोड स्थित एसबीआई के पास लालता प्रसाद–बसंत कुमार की राशन की दुकान से चक्की का पिसा हुआ बताकर आटा खरीदा था। घर पहुँचने के बाद उस आटे से रोटी बनाकर उन्होंने और उनके पति ने भोजन किया, जिसके कुछ देर बाद दोनों के पेट में तेज दर्द होने लगा। मजबूरी में कई दिनों तक उन्हें सिर्फ खिचड़ी खानी पड़ी।
सीमा खंडूजा ने बताया कि 12 नवंबर को जब उन्होंने दोबारा वही आटा छाना, तो उसमें बड़ी संख्या में घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज किया और आज उसी आटे का सैम्पल लेकर आयुक्त के कार्यालय पहुँचीं।
आयुक्त ने मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर सैम्पल को उनके सुपुर्द किया…ताकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सके। शिकायत के दौरान राशन दुकान संचालक ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी चक्की खराब है…इसलिए वे आंचल का पैक्ड आटा बेच रहे हैं।
आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जाएँ, साथ ही मौके पर जाकर नए सैंपल लेकर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए…ताकि आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त 

