हल्द्वानी- पहाड़ी रूट में जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है कि काठगोदाम के पास फुल पुनर्निर्माण और ध्वस्तीकरण को लेकर, पहाड़ जाने वाले यात्रियों के रूट के लिए पुलिस ने नया अपडेट जारी किया है 10 मार्च 2022 को काठगोदाम चौकी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित पुल ध्वस्त एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। नैनीताल की सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों को असुविधा एवं जाम से बचने के लिए डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल द्वारा निम्न ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है आप सभी से अनुरोध है कि वह यातायात का पालन अवश्य करें।
➡️ चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
➡️ यह मार्ग रात्रि 22ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
➡️ नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
➡️ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।
➡️ पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
➡️ निर्माणाधीन पुल में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है। कृपया पुलिस का सहयोग करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद 

