हल्द्वानी में कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल के नेतृत्व में आज प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल का पुतला दहन किया। मामला 08 अगस्त 2025 की घटना से जुड़ा है, जब ज्योति मेऱ और मासूम अमित हत्याकांड के विषय में एसएसपी से मुलाकात करने गये पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत और परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कोतवाल ने उन्हें अपराधी की तरह कॉलर पकड़कर घसीटा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की है कि तत्काल कोतवाल को पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जिला अध्यक्ष मोहन कांडपल ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, न कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार करने के लिए। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की और कहा कि यह लड़ाई केवल व्यक्तिगत सम्मान की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की है इस कृत्य से पहाड़ की अस्मिता को ठेस पहुंची है 3 दिन तक यदि कार्यवाही नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा जो राज्यव्यापी होगा।
इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र राजेंद्र कांडपाल जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा सूबेदार मेजर दिनेश जोशी फौजी कमलेश जेठी युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी सतीश फुलारा दीपा पांडे ए इंजीनियर गोकुल मेहरा हिमांशु जोशी एडवोकेट मोहन कांडपाल दीपक चंद गोस्वामी कैलाश डाला कोठी विजय भंडारी एडवोकेट नवीन चंद तिवारी पवन सिंह जाला प्रेममेर मुन्नी देवी गीता बिष्ट रुचि भंडारी हरेंद्र राणा कल्पना चौहान लोकेश कंवल त्रिलोक सिंह मटियाली धन सिंह आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

