हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले थे जो हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे.
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रामपुर जिले के टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन निवासी फिरासत अली (24), जुबेर हिलाल (35), शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार, मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर और एक चार वर्षीय मासूम कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र के से बाजपुर मार्ग में गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई जो आपस में हुआ और भतीजा थे. घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 की मदद से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
कालाढूंगी थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि प्रथम दृष्टि बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने से कर पेड़ से टकरा गई जिससे हादसा हुआ है. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार 
