हल्द्वानी हादसा: बोलेरो गाड़ी नाले में बही, एक युवक लापता, दो की बची जान
हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बरसाती नाले को पार करने की कोशिश कर रही बोलेरो गाड़ी तेज बहाव में बह गई। हादसे में गाड़ी सवार एक युवक लापता हो गया, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे कोटाबाग से पतलिया लौट रहे तीन युवक—दीपक रस्तोगी, दीपू कुनियाल और आनंद सिंह बिष्ट—बोलेरो गाड़ी से घरुडी बरसाती नाला पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक गाड़ी तेज बहाव में बह गई। गाड़ी बहते देख आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय युवाओं ने तत्काल रेस्क्यू कर दीपू और आनंद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपक रस्तोगी पानी के तेज बहाव में बह गए।
सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह से ही लापता युवक की तलाश दोबारा शुरू की गई है। वहीं बोलेरो गाड़ी भी पानी में बहकर काफी दूर चली गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में किसी भी हाल में नदी-नाले पार करने का जोखिम न लें। चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।
गौरतलब है कि नैनीताल जिले में देर रात से भारी बारिश जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित है और कई जगह नदी-नाले खतरनाक स्तर पर बह रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
