हल्द्वानी-(बड़ी खबर) 29 हजार दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, लस्सी और आइसक्रीम भी बनाएगा नैनीताल दुग्ध संघ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि . लालकुआँ ( नैनीताल ) की प्रबंध कमेटी की समीक्षा बैठक में दुग्ध कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए वर्तमान में बढ़ते दुग्ध मूल्य लागत के चलते दिनांक 17 मार्च 2022 से ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादकों से क्रय किये जा रहे दुग्ध मूल्य में प्रतिलीटर दो रूपया बढाये जाने का निर्णय लिया। साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए बाजार में लस्सी व आईसक्रीम का विपणन शुरू कर दिया जायेगा । इस दौरान सभी दुग्ध उत्पादको को रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाये प्रेषित की गई ।

सोमवार को दुग्ध संघ के कृषक भवन मे आयोजित पत्रकार वार्ता में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर से क्रय किये जा रहे दूध क्रय मूल्य प्रतिलीटर 02 रूपये बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। जो वर्तमान में 37 रूपये प्रतिलीटर है जिसे दिनांक 17 मार्च 2022 से 39 रूपये प्रतिलीटर किये जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया गया है। जिससे जनपद के लगभग 29 हजार दुग्ध उत्पादक सीधे लाभान्वित होंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  QuickWin Casino: Divertimento Veloce‑Track per Player Quick‑Hit

उन्होने कहा कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है। जिसके अर्न्तगत जनपद में पशु चिकित्सा सुविधा के साथ साथ नियमित रूप से आकस्मिक पशु चिकित्सा , पशु रोग निवारण कैम्प , संक्रामक रोगो से सुरक्षा हेतु प्रतिरोध टीकाकरण व उन्नतशील पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाये जा रहे है व गंगा गाय महिला डेरी एन.सी.डी.सी. योजना अर्न्तगत दूधारू पशु कय हेतु अनुदान वाला ऋण वितरित किया जा रहा है । श्री बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि के अन्तर्गत लगभग 12 करोड़ का गतान डी.बी.टी. के माध्यम से प्रत्येक दुग्ध उत्पादक के खाते में सीधे किया गया है तथा सचिव प्रोत्साहन योजना के अर्न्तर्गत पर्वतीय क्षेत्र के प्रत्येक समिति सचिव को प्रतिलीटर 50 पैसे की दर से सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है तथा शेष माहो के भुगतान की कार्यवाही प्रगति पर है । उन्होने कहा कि दुग्ध कय मूल्य वृद्धि उपरान्त दुग्ध संघ की वित्तीय समीक्षा कर दुग्ध विक्रय दरों पर विचार किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां पत्नी को बंद कर, पति ने उठाया ये कदम
यह भी पढ़ें 👉  Gates of Olympus: Mythic Thrills and Rapid Wins on the Digital Throne

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से दुग्ध संघ , प्रबन्ध कमेटी सदस्य किशन सिंह , भगत सिह कुमटिया , राजेन्द्र प्रसाद आर्या , आनन्द सिंह नेगी , हेमा देवी , गीता दुम्का , राजेन्द्र सिंह चौहान सामान्य प्रबंधक तथा संस्था के अनुभाग अधिकारी रीता जोशी प्रभारी ( प्रशा . ) , अतुल गुप्ता , प्रभारी कारखाना प्रबंधक उमेश पढालनी , प्रभारी ( वित्त ) , हरीश चन्द्र आर्या , प्रभारी ( इंजी . ) , मोहन चन्द्र जोशी , प्रभारी उपार्जन , संजय भाकुनी प्रभारी ( विपणन ) , पान सिंह खत्री प्रभारी ( एम.आई.एस. ) , डा . रमेश मेहता , आदि उपस्थित थे ।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें