हल्द्वानी। धनजंय गिरी से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई धनजंय गिरी के खिलाफ चल रहे करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में शिथिलता पाए जाने पर की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। आईजी कुमाऊँ ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए तेजी से और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया गया कि वर्ष 2018 से अब तक धनजंय गिरी के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गहन जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी को SIT (विशेष जांच टीम) का चीफ नियुक्त किया गया है, ताकि सभी पहलुओं की समग्र जांच सुनिश्चित की जा सके।
आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि धनजंय गिरी द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े या धोखाधड़ी की जानकारी सीधे पुलिस को दें, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
