हल्द्वानी– अगर आप पहाड़ों की तरफ सफर कर रहे हैं तो आपको मौसम का हाल अवश्य जानना चाहिए क्योंकि मानसून सीजन में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जगहों पर मार्ग बाधित है नैनीताल जिले की बात की जाए तो बुधवार को सुबह 8:00 बजे तक जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 5 राजमार्ग सहित 21 आंतरिक मार्ग बंद हैं जिनको खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में बरसात की बात की जाए तो जिले में औसत 35.4 मिलीमीटर बरसात हुई है जिसमें सबसे ज्यादा मुक्तेश्वर में 60 मिलीमीटर धारी में 60 मिलीमीटर और नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 54 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा नदियों में जलस्तर सामान्य चल रहा है मुख्य रूप से नैनीताल किलबरी मार्ग, भुजान बेतालघाट मार्ग, बेतालघाट रामनगर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मार्ग और गर्जिया बेतालघाट मार्ग सहित कई मार्ग बंद है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 
