Haldwani News- कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र राजनीति अलग मोड़ पर पहुंच गई है। दरअसल हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रश्मि लंगड़ियां भी टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन कल देर रात उनका टिकट काटकर कौशल बिरखानी को संगठन ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
आज रश्मि लमगड़िया अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन को महिला विरोधी होना बताया, उन्होंने संगठन के बड़ा पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि वह एक महिला है और पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रही थी, लेकिन संगठन ने महिला को दबाने का काम किया है और टिकट की मजबूत दावेदारी थी।

लेकिन संगठन ने उनको दरकिनार करते हुए दूसरे छात्र को टिकट दे दिया है, जिससे वह बहुत आहत हुई है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करता है, लेकिन सही मौके पर उनको पीछे किया जाता है। रश्मि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को पूरे दमदार तरीके से रखा, और संगठन के पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुलयाल को अपना की इस्तीफा सौप दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
