मंत्री के सवालों पर अधिकारी मौन
हल्द्वानी : हल्द्वानी में काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारी, मंत्री के सवालों से मुंह ताकते नजर आए, मंत्री गणेश जोशी उद्यान विभाग के अधिकारियों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पूछने लगे तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर कृषि मंत्री नाराज दिखाई दिए उन्होंने कहा कि अगली बार सभी अधिकारी बैठक में तैयारी से आए, इसी प्रकार कृषि विभाग व ग्रामीण विकास विभाग की भी समीक्षा बैठक की गई जिसमें मंत्री, विभागीय अधिकारियों से संतुष्ट नजर नहीं आए, मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं हर लाभार्थी तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार दिन-रात काम कर रही है, लेकिन अधिकारियों को समझना होगा कि लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंच सके। और लोगों को लाभ मिले, इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही अगली बार बैठक में तैयारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

