हल्द्वानी-अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला निबंधक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं तहसील के समस्त दस्तावेज लेखकों को निर्देशित किया गया है कि सभी दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों के दस्तावेज तैयार कर सब रजिस्टार के सामने प्रस्तुत करें। किसी भी दस्तावेज लेखक द्वारा पक्षकारों के विलेख तैयार करने में इंकार करने की सूचना प्राप्त होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सोमवार को हल्द्वानी तहसील, कालाढूंगी और लाल कुआं तहसील के दस्तावेज लेखकों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में उपनिबंधक हल्द्वानी परिषद कार्यालय के बाहर रेरा के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके कारण कार्यालय में विलेखों का प्रस्तुतीकरण कम हो रहा है। जिससे राजस्व अर्जन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा सभी दस्तावेज लेखकों को निर्देशित किया गया है के पक्षकारों के द्वारा पंजीयन हेतु विलेखों के प्रस्तुतीकरण में सहयोग करें जिससे आम जनता को अपने विलेख पंजीकृत करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। रेरा के संबंध में संचय की स्थिति में उप निबंधक कार्यालय से संपर्क करें। दस्तावेज लेखन के द्वारा किसी भी पक्षकार के विलेख तैयार न करने पर दस्तावेज लेखक और अनुज्ञापन नियमावली 1977 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश 

