हल्द्वानी – आज दिनांक 28 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी महोदया नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिस पर 6 क्लीनिकों के दस्तावेज जाँच करने के उपरान्त 3 क्लीनिकों के दस्तावेज नियमानुसार न पाये जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अन्तर्गत नोटिस एवं जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिकों को भी सीलबंद कर दिये गये ।
जिनमें से श्री अमित कुमार रॉय एवं विमल कुमार रॉय के अभिलेख पूर्ण नहीं पाये गये तथा सौरभ विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गये तथा डॉ सौरभ विश्वास के क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाऐं, कालातीत दवाऐं एवं बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया, जिसके क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट महोदया के निर्देशानुसार उक्त क्लीनिक को सीलबंद कर दिया गया है। समिति में सीटी मजिस्ट्रेट, श्रीमती ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० रजत भट्ट, अर्बन हैल्थ ऑफिसर, श्री राघवेन्द्र रावत, प्राधिकरण से श्री अंकित, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

