- हल्द्वानी में सांडों की लड़ाई बुजुर्ग घायल, कब नींद जागेगा प्रशासन
हल्द्वानी– हल्द्वानी शहर में इन दोनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से बेहद परेशान है जिस कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं तो कई लोग घायल भी हुए है। वही आज नैनीताल रोड में कोतवाली के सामने दो सांड आपस में लड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई सांडों की लड़ाई के कारण स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए वहीं सांडों ने उनकी स्कूटी भी तोड़ दी, वहीं लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर ही भागने लगे, कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों आवारा जानवरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह लड़ते रहे।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों जानवरों को सड़क से हटाया, नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
