Haldwani News: विगत दिवस रामपुर रोड स्थितकत्था फैक्ट्री के पास खाने के ठेले पर बैठे युवक पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। आज पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा आज हल्द्वानी पुलिस ने किया है।
बता दे कि रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री की कॉलोनी निवासी अमित कश्यप उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी, बच्चों और पिता सुमेर और भाई संजय के साथ रहता था। अमित पंचायतघर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था। मूलरूप से यूपी पीलीभीत निवासी सुमेर कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। रविवार शाम पिता सुमेर किसी काम के सिलसिले में मंगलपड़ाव चले गए। उन्होंने अमित को ठेले पर बैठने को कहा। इस दौरान अमित और उसका आठ साल का बेटा ठेले पर था। शाम करीब छह बजे बिजली चली गई। अमित ने अपने बेटे को घर से चार्जिंग वाला बल्ब लेने भेज दिया। तभी अमित की हत्या कर आरोपी फरार हो गया।
जिसके बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी थी । हत्याकांड में पुलिस ने अमित के हत्यारोपी अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप निवासी देवबिंदु बिहार कत्था फैक्ट्री हल्द्वानी को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 को पिता और उसके भाई की मौत हुई थी। इसी को लेकर वह मौसा को जिम्मेदार मानता था। और अपनी पत्नी का अपने जीजा के घर पर आने पर शक करता था। उसके मन में डर था कि कही उसकी हत्या न कर दे। ऐसे में उसने मंगल पड़ाव से एक पाटल खरीदा और 26 नवंबर को ठेली पर अंधेरे का फायदा उठाकर अमित की हत्या कर दी। आरोपी ने ताया कि वह अमित के पिता सुमेर की हत्या करने आया था लेकिन उस दौरान अमित ठेले पर था उसने उसी की हत्या कर दी। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 

