हल्द्वानी : नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक व नशीले इंजेक्शन बरामद
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 83 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंजीत सिंह, निवासी नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अभिषेक आर्य, निवासी मुखानी क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

