हल्द्वानी-लंबे समय से शांत बैठा गुलदार फिर जाग गया है। आज फिर एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। जिससे जान बचाने के लिए महिला शौचालय में घुस गई। ममाला हल्द्वानी फतेहपुर क्षेत्र का है। जहां गुलदार फिर सक्रिय हो गया है।आज सुबह घर के बाहर आंगन में खड़ी एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए दौड़ी महिला ने खुद को आंगन में बने शौचालय में बंद कर लिया। वह शौचालय में ही छिपी रही। जिसके बाद मौके पर हो हल्ला हो गया। गुलदार के आने की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी। तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
ग्राम प्रधान गुजरौड़ा रितु जोशी का कहना है कि आज सुबह भगवती देवी घर के बाहर मवेशियों को चारा आदि देने में जुटी थी। इस दौरान गुलदार ने भगवती पर अचानक हमला बोल दिया। भगवती अपनी जान बचाने के लिए शौचालय में बंद हो गई। बाद मेें गुलदार के जाने के बाद उसकी जान में जान आयी। इस बीच गुलदार के हमले की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जाय।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

